Site icon Akclivenews18

जाफरपुर में भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा के आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित

आजमगढ़। जनपद के जाफरपुर में शुक्रवार, 6 मार्च 2026 को भाजपा के वरिष्ठ नेता अखिलेश कुमार मिश्रा उर्फ गुड्डू जी के आवास पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के नेताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
होली मिलन समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देता है।
कार्यक्रम में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष संजय सोनकर, कार्यालय सचिव सुनील सिंह, संगठन मंत्री जनार्दन यादव, पंचायत विभाग में अटैचमेंट विपिन चौबे, अमित कुमार, छविनाथ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version