Site icon Akclivenews18

38 लाख की डिजिटल अरेस्ट ठगी में कुर्मी टोला से आरोपी गिरफ्तार, चंडीगढ़ पुलिस ने लिया ट्रांजिट रिमांड

डिजिटल अरेस्ट किए जाने के मुकदमे में चंडीगढ़ पुलिस ने शनिवार को शहर के कुर्मी टोला मोहल्ले से एक आरोपी को गिरफ्तार करके सीजेएम कोर्ट में पेश किया चंडीगढ़ पुलिस के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करने के बाद सीजेएम सत्यवीर सिंह ने चंडीगढ़ पुलिस को 10 मार्च तक की शाम 5 बजे तक आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर चंडीगढ़ पुलिस को सौंपने का आदेश दिया। इस मामले में चंडीगढ़ में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।जिसके अनुसार 7 जनवरी 2026 को पीड़ित के मोबाइल पर फोन आया कि उसके आधार कार्ड से मनी लॉन्ड्रिंग की गई है। जिसकी जांच मुंबई पुलिस कर रही है । पीड़ित को गिरफ्तारी का डर दिखा कर उससे 38 लाख रुपए की ठगी की गई। इस मामले में विवेचना अधिकारी गुरविंदर सिंह ने जांच के दौरान सबूत होने पर आजमगढ़ शहर के कुर्मी टोला निवासी स्पर्श सिंह को कोतवाली पुलिस के सहयोग से शनिवार को गिरफ्तार करके सीजेएम कोर्ट में पेश किया। चंडीगढ़ पुलिस ने अदालत से 5 दिन के ट्रांजिट रिमांड की मांग की जिस पर सुनवाई करने के बाद सीजेएम ने शुक्रवार शाम 5 बजे से लेकर 10 मार्च के शाम 5 बजे तक का ट्रांजिट डिमांड मंजूर कर लिया। अदालत ने चंडीगढ़ पुलिस को निर्देश दिया कि आरोपी स्पर्श सिंह के स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाए साथ ही उसे किसी प्रकार से टॉर्चर न किया जाए।

Exit mobile version