Site icon Akclivenews18

महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट व अभद्रता का लगाया आरोप, थाने में दी तहरीर

आजमगढ़।

आजमगढ़ के कन्धरापुर थाना क्षेत्र के खैरूद्दीनपुर गांव की एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में थाना कन्धरापुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के अनुसार खैरूद्दीनपुर गांव निवासी पूर्णिमा सिंह पुत्री कौशल किशोर सिंह ने आरोप लगाया है कि वह अपने तीन बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। बीते 5 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे गांव के कुछ लोग उनके घर पर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और घर का गेट तोड़ दिया।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपितों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद महिला काफी भयभीत है और उसने पुलिस से सुरक्षा तथा आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में कन्धरापुर थाना पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version