Site icon Akclivenews18

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चकगोरया में चला विशेष स्वच्छता अभियान

आजमगढ़।संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में स्वच्छता को लेकर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर विकासखंडों की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है, ताकि मौसम में फैल रहे विभिन्न रोगों से लोगों को राहत मिल सके।

इसी क्रम में विकासखंड पल्हनी के राजस्व ग्राम चकगोरया में मंगलवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर सफाई कर्मचारियों द्वारा गांव में झाड़ू लगाकर कचरा हटाया गया तथा नालियों की सफाई कराई गई।

अभियान के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि स्वच्छता ही जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। स्वच्छ वातावरण से ही बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

इस दौरान गांव में साफ-सफाई के साथ लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय भी बताए गए। अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे और उन्होंने स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

Exit mobile version