Site icon Akclivenews18

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत हरिहरपुर में चला विशेष स्वच्छता अभियान

आजमगढ़। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि मौसमी बीमारियों और संचारी रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके।

बुधवार को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के निर्देश पर ग्राम पंचायत हरिहरपुर में सफाई कर्मचारियों ने सड़क के दोनों पटरी पर झाड़ू लगाकर सफाई की, घास की कटाई की तथा दवा का छिड़काव किया। साथ ही जगह-जगह जमा कूड़े को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

इसके अलावा हाफिजपुर चौराहे पर सड़क किनारे जमा पानी को हटाकर आसपास की सफाई कराई गई और घास की कटाई कर लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास साफ-सफाई रखें, जिससे संचारी रोगों से बचाव हो सके।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, अनिल मौर्य, रामाश्रय कुमार, कमलेश कुमार, जागृति प्रसाद, रामबचन, मोहम्मद असलम, जान मोहम्मद, रियाजुद्दीन, एहसान, महेश यादव, सभाजीत यादव, जावेद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version