Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में निवर्तमान प्रत्याशी सत्येंद्र राय के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

होली के पावन अवसर पर एक भव्य संगीतमय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के गोपालपुर विधानसभा के निवर्तमान प्रत्याशी सत्येंद्र राय द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के समस्त जनता मौजूद हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे,

शाम 4 बजे गोरिया बाजार स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों निवर्तमान प्रत्याशी सत्येंद्र राय ने फूलों से से स्वागत किया सभी के ऊपर फूल बरसा अबीर गुलाल से स्वागत करते हुए लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह होलीमय बना दिया। मंच पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए एक से बढ़कर एक होली गीतों ने उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोग देर रात तक संगीत और होली गीतों का आनंद लेते रहे। रंग, संगीत और उत्साह से भरपूर इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना दिया।

कार्यक्रम के आयोजक सत्येंद्र राय ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के करीब आने का संदेश देता है भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी हमेशा जनता के बीच रहते हैं ना कि विदेश घूमते हैं बाकी लोग सऊदी दुबई अन्य जगह घूमते हैं हम जो की जनता के बीच हमेशा दुख सुख में खड़े रहते हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय मिश्रा वरिष्ठ अधिवक्ता ने किया कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र तिवारी ने किया

इस अवसर पर पूर्व सांसद संतोष सिंह विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु वरिष्ठ भाजपा नेता विजय नारायण राय डा देव प्रकाश राय हरेंद्र सिंह, राकेश राय रविंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, दीपक मिश्रा, श्रीकांत मौर्य, अभिषेक राय बंटी, सुशील राय, आशुतोष मिश्रा, राम सागर सिंह, हरिकेश यादव पूर्व सदर सांसद प्रतिनिधि), सर्वेश राय छोटू जगदंबा तिवारी अवधेश यादव रामावतार यादव जगतपाल, उमेश गौड़, लालचंद यादव, मनोज गिरी, हरिहर पांडे, खुर्रम आलम नोमानी अफजाल खान रागिनी तिवारी श्याम सुंदर चौहान अनीता पटेल, गरुड़ राय, सुनील जायसवाल इस अवसर पर समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version