आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन और संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा लगातार विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर सभी ग्राम पंचायतों में हाट-बाजार, टोला और मोहल्लों में व्यापक साफ-सफाई की जा रही है, ताकि संचारी रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके।
इसी क्रम में गुरुवार 12 मार्च 2026 को विकासखंड पल्हनी के ग्राम पंचायत एकरामपुर में ग्राम प्रधान की देखरेख में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नालियों और नालों की सफाई की गई, झाड़ू लगाकर कचरा हटाया गया तथा आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ किया गया।
सफाई कर्मचारी गुलाब चौरसिया ने बताया कि “हम सब ने ठाना है, स्वच्छ भारत बनाना है। स्वच्छता से ही स्वस्थ जीवन संभव है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने आसपास सफाई रखें और बीमारी से बचाव में सहयोग करें।
इस अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
स्थान: ग्राम पंचायत एकरामपुर, विकासखंड पल्हनी, जनपद आजमगढ़।

