Site icon Akclivenews18

स्वच्छ भारत मिशन के तहत सराय मनराज में चला विशेष स्वच्छता अभियान

आजमगढ़:

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद में जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार 13 मार्च 2026 को विकासखंड पल्हनी की ग्राम पंचायत सराय मनराज में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के निर्देश पर ग्राम प्रधान की देखरेख में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों ने गांव में कचरा हटाया, झाड़ू लगाकर रास्तों की सफाई की तथा नालियों की साफ-सफाई की। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।

इस मौके पर गुलाब चौरसिया ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपने-अपने ग्राम पंचायतों में नियमित साफ-सफाई कर रहे हैं और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

स्वच्छता अभियान में गुलाब चौरसिया, नर्मदा गौड़, अनुराधा सोनी, महेंद्र शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version