Site icon Akclivenews18

चकगोरया गांव में चला विशेष स्वच्छता अभियान

आजमगढ़:

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में शनिवार को राजस्व ग्राम चकगोरया में नालियों की सफाई, झाड़ू लगाकर कचरा हटाने और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का कार्य किया गया। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता अपनाने और बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई।

इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने पर भी जोर दिया गया। अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version