Site icon Akclivenews18

समाजसेवा और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित हैं मोहम्मद जियाउल्लाह अंसारी

आजमगढ़:

आजमगढ़ के मुबारकपुर क्षेत्र के अमिलो की पावन धरती के मूल निवासी मोहम्मद जियाउल्लाह अंसारी एक ऐसे जनप्रतिनिधि हैं, जिनका जीवन समाजसेवा और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहा है। क्षेत्र में वे अपनी सक्रियता, सरल स्वभाव और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहने के कारण विशेष पहचान रखते हैं।

उन्होंने हमेशा समाज के सभी वर्गों के लोगों की मदद को प्राथमिकता दी है और क्षेत्र के विकास व जनकल्याण से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है। यही कारण है कि क्षेत्र के लोगों के बीच उन्हें एक कर्मठ और जनप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में देखा जाता है।

Exit mobile version