आजमगढ़ जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के उद्देश्य से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग के अंतर्गत जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर जिले के सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा लगातार साफ-सफाई की जा रही है।
मंगलवार, 17 मार्च 2026 को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के निर्देशन में विकास भवन परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों के दोनों किनारों की सफाई, घास की कटाई, कचरा हटाने, झाड़ू लगाने तथा चुना का छिड़काव किया गया।
अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि संक्रामक रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे सभी को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
इस अभियान में सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, सुनील यादव, अभय चौहान, रामबचन, रामसामऊज, सुनील कुमार, कमलेश कुमार, जागृति प्रसाद, बबीता, सुकून, जान मोहम्मद, मोहम्मद असलम, श्री कृष्णा यादव, रियाजुद्दीन, एहसान सहित अन्य सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

