Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ में होली मिलन समारोह, टूटीं दलीय सीमाएं चंदन तिलक और गुलाब की होली से दिया समरसता का संदेश

आजमगढ़। सोमवार को जाफरपुर स्थित पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रवीण सिंह की मंडई पर आयोजित होली मिलन समारोह में टुटी दलीय सीमाएं। चंदन के तिलक संग गुलाब के पंखुड़ियों ने जब बिखेरी अपनी महक तो कलाकारों द्वारा प्रस्तुत होली गीतों में बरसाने वाली होली की झलक संग दिया सामाजिक समरसता का संदेश।

सोमवार की शाम होली मिलन समारोह का शुभारंभ पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के सर्व प्रथम भगवान गणेश की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा, दीप प्रज्वलित कर हुआ। इसके बाद मंच पर पहुंचे प्रवीण सिंह ने अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक संग्राम यादव, जिलापंचायत अध्यक्ष विजय यादव को चंदन का तिलक लगा गुलाब की पंखुड़ियों की वर्ष के साथ गले मिल होली मिलन समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। वही प्रवीण सिंह ने सांस्कृतिक कलाकार राजेश रंजन को चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद आए हुए कलाकारों ने होली गीतों पर राधा कृष्ण के रूप में मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। जिससे लोगों के मन में बरबस ही वृंदावन के बरसाने की याद ताजा हो गई।

इस होली मिलन समारोह में आ रहे सभी अतिथियों का स्वागत सर्व प्रथम चंदन का तिलक से किया गया। यह परंपरा न केवल सम्मान का प्रतीक बनी, बल्कि वातावरण में एक आध्यात्मिक सकारात्मकता भी भर दी। कार्यक्रम स्थल फूलों की भीनी-भीनी सुगंध से सराबोर रहा। सभी ने रंग गुलाल के बजाय प्रकृति के करीब रहने का संदेश देते हुए, गुलाब के फूल की होली खेल इसे और भी शालीन और सुंदर बना दिया।

वही इस मिलन समारोह में टुटी दलीय सीमाएं तो बुद्धजीवियों सहित छात्र राजनीति से निकले नेताओं का भी दिखा जमघट। कार्यक्रम में शिरकत करने वाले में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, भाजपा से विधान सभा प्रत्याशी रहे अखिलेश मिश्रा गुड्डू, आशुतोष मिश्र, रविशंकर तिवारी, विक्रम सिंह पटेल, कांग्रेस के मनोज सिंह, रविकांत त्रिपाठी, बसपा के अरुण सिंह, पूर्व छात्र नेताओं में राजेश सिंह धनारबन, राजेश सिंह भोला, ओंकार सिंह, अनिल सिंह, रजनीश राय, जर्नलिस्ट क्लब अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, अरविंद सिंह, प्रयास संगठन के रणजीत सिंह, समाजसेवी उमेश सिंह, पूनम सिंह, डॉ भक्तवत्सल, शिक्षक नेता नरेंद्र सिंह सहित कई राजनीतिक व समाजसेवी संगठन के लोग शामिल रहे। सभी ने एक दूसरे के गले मिल दिल से दिल मिला बधाई दी। कार्यक्रम के आयोजक प्रवीण सिंह इस होली मिलन समारोह में आये सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डीएवी निवर्तमान छात्रा संघ अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, प्रिंस सिंह राजपूत, पंकज सिंह, सत्यनारायण सिंह, विशाल दुबे, अभिषेक सिंह छपरा, सतीश सिंह बेचू सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version