आजमगढ़।
जनपद के नरौली स्थित विश्वकर्मा ट्रस्ट कार्यालय में 18 मार्च 2026 को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।
समारोह के दौरान अतिथियों का तिलक, अबीर-गुलाल एवं पुष्पों के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। होली के पारंपरिक गीतों और रंगों की उमंग के बीच पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है, जो लोगों को आपसी भेदभाव भूलाकर एकजुट करता है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी संबंधों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री चंद देव राम यादव करेली, वीरेंद्र विश्वकर्मा, समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, अमरनाथ विश्वकर्मा फूलपुर, विनोद विश्वकर्मा, शंभूनाथ विश्वकर्मा, श्री राम विश्वकर्मा राकेश विश्वकर्मा संदीप विश्वकर्मा, महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष राम अवतार विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा की अहम भूमिका रही।
यह आयोजन अखिल भारतीय विश्वकर्मा, शिल्पकार महासभा के तत्वावधान में संपन्न हुआ। अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में प्रेम और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।

