Site icon Akclivenews18

पशुपालकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

आजमगढ़। विकासखंड कोयलसा में पशुपालकों एवं पशुपालन विभाग के कर्मियों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण एवं प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख श्री सागर जी उपस्थित रहे।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र के कई ग्रामीण एवं पशुपालकों ने भाग लेकर विभागीय योजनाओं से संबंधित उपयोगी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य पशुपालकों को आधुनिक तकनीकों, पशु स्वास्थ्य एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

प्रशिक्षण के दौरान वेटरिनरी ऑफिसर डॉ. संदीप कुमार (अहिरौला), डॉ. संतोष कुमार (उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, कोयलसा) एवं डॉ. सरफराज अहमद सहित विभागीय टीम के सदस्य एमटीएस राहुल यादव आदि मौजूद रहे।

डॉ. सरफराज अहमद ने 1962 पशु चिकित्सा सेवा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और पशुपालकों को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित पशुपालकों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए विभाग का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version