Site icon Akclivenews18

चैत्र नवरात्रि पर विशेष स्वच्छता अभियान, मंदिरों के आसपास चलाया गया सफाई अभियान

आजमगढ़। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मां दुर्गा मंदिरों के आसपास साफ-सफाई को प्राथमिकता देते हुए मंदिर प्रांगण एवं आसपास की सड़कों के दोनों किनारों की व्यापक सफाई की गई।

इसी क्रम में दिनांक 18 मार्च 2026 को विकासखंड पल्हनी के अंतर्गत ग्राम पंचायत करतालपुर के प्रहलाद नगर में नवरात्रि के प्रथम दिन विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मां दुर्गा मंदिर परिसर एवं आसपास के मार्गों की पटरी पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई कार्य किया गया।

यह अभियान सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में फैल रहे विभिन्न प्रकार के रोगों की रोकथाम करना तथा स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छ जीवन के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

शासन की मंशा के अनुरूप स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपने-अपने ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से सफाई कार्य कर रहे हैं।

इस दौरान जिला अध्यक्ष सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, कमलेश कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version