Site icon Akclivenews18

युवती की जहर खाने से मौत, प्रेमी हिरासत में विमती गांव के पास एक रेस्टो रेंट संचालक से चल रहा था प्रेम

युवती की जहर खाने से मौत, प्रेमी हिरासत में विमती गांव के पास एक रेस्टो रेंट संचालक से चल रहा था प्रेम शहर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर की निवासी थी युवती परिजनो ने प्रेमी पर लगाया जहर देने का आरोप गुरुवार की शाम युवती की निजी अस्पताल में हुई मौत

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के विमती में संचालित एक रेस्टोरेंट में गुरुवार को एक युवती का अपने प्रेमी से विवाद हो गया, जिसके बाद उसने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर निवासी 25 वर्षीय प्रिया चौहान पुत्री स्व. विजय चंद चौहान का विमती गांव के पास एक रेस्टोरेंट संचालक से पिछले तीन-चार वर्षों से प्रेम संबंध था। गुरुवार दोपहर प्रेमी ने उसे रेस्टोरेंट में मिलने के लिए बुलाया था, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान प्रेमी ने युवती के साथ मारपीट भी की।

घटना के बाद युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाम को उसकी मृत्यु हो गई।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के भाई ने प्रेमी पर मारपीट करने और जहर देने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

Exit mobile version