आजमगढ़। जनपद की सामाजिक कार्यकर्ता पूजा सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। राष्ट्रीय सनातन सेना भारत (सनातन सर्व सेवा संघ) द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उन्हें उत्तर प्रदेश में महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. भगवती प्रसाद शुक्ला के निर्देशन में की गई है। जारी पत्र के अनुसार पूजा सिंह की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता एवं विचारधारा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
नियुक्ति पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि पूजा सिंह सामाजिक चेतना के माध्यम से सनातन धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगी।
पूजा सिंह की इस नियुक्ति पर उनके समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है। वहीं उन्होंने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया है।

