कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है, और इसी के साथ जिले में गूंज रहा है एक ही नारा— “एक साल, कौशल बेमिसाल”।
जी हां, अपने तेजतर्रार अंदाज़, जनसमस्याओं पर मुखर आवाज़ और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की क्षमता के चलते कौशल कुमार सिंह ने विपक्ष की राजनीति में एक नई ऊर्जा भर दी है। उनका कार्यकाल न सिर्फ सक्रियता, बल्कि संघर्ष और समर्पण का प्रतीक बनकर उभरा है।
बताया जा रहा है कि बीते एक साल में उन्होंने आम जनता की आवाज़ को बुलंद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चाहे सड़क, बिजली, पानी जैसे मुद्दे हों या फिर किसानों और युवाओं की समस्याएं—हर मोर्चे पर उन्होंने मजबूती से अपनी बात रखी और प्रशासन को जवाबदेह बनाने का काम किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और नई पहचान मिली है। बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने और युवाओं को जोड़ने में उनकी भूमिका बेहद सराहनीय रही है।
आजमगढ़ की राजनीति में कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय एक ऐसे नेता के रूप में उभरे हैं, जिन्होंने विपक्ष में रहते हुए भी अपनी दमदार मौजूदगी का एहसास कराया है। उनका यह एक साल का कार्यकाल आने वाले समय की राजनीति के लिए एक मजबूत नींव माना जा रहा है।
फिलहाल, “एक साल, कौशल बेमिसाल” का यह अभियान जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

