Site icon Akclivenews18

नवरात्र के अवसर पर चकगोरया में चला विशेष स्वच्छता अभियान

धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर सफाई, ग्राम प्रधान की देखरेख में जुटे सफाईकर्मी

आजमगढ़। “स्वच्छता ही हमारी पहचान है” के संदेश के साथ जनपद में स्वच्छता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार, 23 मार्च 2026 को नवरात्र के अवसर पर विकासखंड पल्हनी के राजस्व ग्राम चकगोरया में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत मां दुर्गा के मंदिरों सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरम बाबा स्थल व पंचायत भवन के आसपास व्यापक साफ-सफाई की गई। ग्राम प्रधान की देखरेख में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने पूरे क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए विशेष प्रयास किया।

इस दौरान सफाईकर्मियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है। अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, मनोरमा सहित अन्य लोग मौजूद रहे और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र की साफ-सफाई सुनिश्चित की।

ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य “मेरा भारत, मेरा जनपद, मेरा ग्राम पंचायत” को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।

Exit mobile version