Site icon Akclivenews18

चैत्र नवरात्री के अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

ऑगनबाडी केन्द्र सर्फुद्दीनपुर में मिशन शक्ति फेज 0.5 द्वितीय चरण के अन्तर्गत चैत्र नवरात्री के अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

आजमगढ़ 25 मार्च 2026/

विकास खण्ड पल्हनी में महिलाओं तथा बच्चो की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलम्बन हेतु वासंतिक नवरात्र के पर्व पर जिला प्रोबेशन अधिकारी के आदेशानुसार आज ऑगनबाडी केन्द्र सर्फुद्दीनपुर में मिशन शक्ति फेज 0.5 द्वितीय चरण के अन्तर्गत चैत्र नवरात्री के अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 21 बच्चियों के पॉव पूजकर फल एवं मिष्ठान वितरण किया गया। साथ ही विभाग द्वारा संचालित समस्त योजना एवं कन्या सुमंगला योजना से जुडने एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के बारे में जागरूक करते हुए समस्त हेल्पलाईन नम्बर 1090, 181, 112, 108 के बारे मे भी विस्तार से अवगत कराया गया।

इस कार्यक्रम में हब फॉर इम्पावरमेन्ट से प्रीति उपाध्याय व अन्नू सिंह एवं वन स्टॉप सेन्टर से सरिता पाल एवं ममता यादव तथा ऑगनबाडी केन्द्र से सुपरवाइजर प्रीति पाण्डेय व ऑगनबाडी कार्यकत्री उपस्थित रही।

Exit mobile version