Site icon Akclivenews18

तमसा नदी किनारे चला स्वच्छता अभियान, चंद्रमा ऋषि आश्रम परिसर में विशेष सफाई

आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 31 मार्च 2026 को चंद्रमा ऋषि आश्रम स्थित तमसा नदी के किनारे व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष सफाई कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत तमसा नदी में जमा कचरा हटाया गया तथा गंदे कपड़े और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को निकालकर नदी तट को स्वच्छ बनाया गया। सफाई कर्मचारियों द्वारा नदी किनारे-किनारे लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

वर्तमान समय में विभिन्न प्रकार के रोगों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस अभियान का उद्देश्य जनस्वास्थ्य को सुरक्षित रखना है। ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।

इस दौरान महर्षि चंद्रमा आश्रम परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई की गई। साथ ही श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से अपील की गई कि वे भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें।

“मेरा जनपद, मेरा प्रदेश, मेरा ग्राम पंचायत स्वच्छ एवं सुंदर रहे” के संकल्प के साथ यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, महेश यादव, सुषमा यादव, महेंद्र कुमार, जावेद, शिवकुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version