लालगंज/ आज़मगढ़
जिला कार्यालय पर आयोजित भाजपा लालगंज जिला की कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ मुराहु राजभर सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग का कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रम को लेकर अवश्यक निर्देश प्राप्त हुआ
उन्होनें 6 अप्रैल पार्टी की स्थापना दिवस को बूथ स्तर तक बनायें जाने की बात पर बल दिया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के बाद उन्हें जिम्मेदारी भी दे रही है आगमी चुनाव तक पार्टी की स्थित को मजबूत करना हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद राजभर और संचालन पंकज राय ने किया ।
इस अवसर पर हरीश तिवारी, रमाकांत मिश्रा, आज़ाद अरीमर्दन, सीता चौहान, ठाकुर प्रसाद, अजय यादव, मनीष सिंह, राजवीर, आदर्श राय सहित इत्यादि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

