Site icon Akclivenews18

जिला आजमगढ़ 108/ 102 एंबुलेंस कर्मियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया मेडिकल टेक्नीशियन दिवस EMT Day

आजमगढ़  दिनांक 02/04/2026 को जिला महिला चिकित्सालय पर 108/ 102 के एंबुलेंस कर्मियों द्वारा इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन दिवस (EMT Day) पर केक काटकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कर धूमधाम से मनाया गया मेडिकल टेक्नीशियन दिवस पर सभी ने आम जनमानस की सच्चे मन से सेवा करने का संकल्प लिया 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्‍था ईएमआरआई ग्रीन हेल्‍थ सर्विसेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सुमित प्रताप सिंह ने ने बताया आजमगढ़ जिले में पहले से कार्यरत 102 की 52 और 108 की 51 एंबुलेंस आम जनमानस के लिए 24 * 7 निशुल्क उपलब्ध है कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी वरुण यादव और वीरेंद्र यादव ने किया इस समय मौजूद रीजनल मैनेजर सुमित प्रताप सिंह जिला प्रभारी वरुण यादव, वीरेंद्र यादव और क्वालिटी ऑडिटर आयुष तिवारी आदि सब उपस्थित रहे उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार द्वारा संचालित सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के 108/ 102 एंबुलेंस कर्मियों (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) को लखनऊ हेड ऑफिस से क्वालिटी हेड विपिन शुक्ला के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इसमें वह एंबुलेंस कर्मी शामिल थे जिन्होंने 108 & 102 में इमरजेंसी मरीज को रास्ते में प्राथमिक उपचार देते हुए हॉस्पिटल पहुंचाया और उच्च अस्पताल रेफर करने पर जल्द से जल्द वाराणसी और लखनऊ पहुंचाया 102 में सबसे अधिक गर्भवती महिलाओं को रास्ते में देखभाल करते हुए सुरक्षित हॉस्पिटल पहुंचाया जिससे जच्चा और बच्चा दोनों को ही सुरक्षित हॉस्पिटल पहुंचाया गया इससे डिस्ट्रिक्ट में मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी आई इसके लिए 108 के 08 EMT और 102 के 08 EMT और जिला महिला अस्पताल की हेल्प डेस्क इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन को सम्मानित किया गया और भविष्य में और भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया और सम्मानित किया गया उसमें आजमगढ़ जिले के अनु यादव, आंचल पांडे, सुमन यादव,अमर बहादुर पूजा कुमारी, संगीता यादव, गुंजन कनौजिया, बृजेश कुमार सभी निष्ठा और लगन से अपने कार्य को करने के लिए सम्मानित किए गए

Exit mobile version