Site icon Akclivenews18

इंडियन रोटी बैंक ने दलित बस्ती में बाँटा भोजन, सौरभ सिंह का जन्मदिन सेवा भाव के साथ मनाया

चंदौली। “इंडियन रोटी बैंक का सपना, भूखा न सोये कोई अपना” के संकल्प को दोहराते हुए आज शुक्रवार को टीम के सदस्यों ने मानवता की एक मिसाल पेश की। अवसर था टीम के सक्रिय सदस्य सौरभ सिंह के जन्मदिन का, जिसे केक काटने के बजाय ज़रूरतमंदों की सेवा कर मनाया गया।

​ज़रूरतमंदों के बीच पहुँची टीम

​जिला कोऑर्डिनेटर शोएब खान और महिला कोऑर्डिनेटर शहला शाहाब के नेतृत्व में इंडियन रोटी बैंक की टीम चंदौली की विभिन्न दलित बस्तियों और राहगीरों के बीच पहुँची। यहाँ टीम ने बेसहारा और ज़रूरतमंद लोगों को पौष्टिक भोजन का वितरण किया। भोजन पाकर मासूम बच्चों और बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी।

​जन्मदिन बना सेवा का माध्यम

​सौरभ सिंह के जन्मदिन पर आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि खुशियाँ बाँटने से बढ़ती हैं। किसी भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ी इबादत और सेवा है। इस नेक कार्य के लिए सभी उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

​इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से डॉ. हाजी हुजैफा, डॉ. गुंजन गौरव, डॉ. अलिफ़ रज़ा, मोहसिन आज़म, फरमान अहमद, फ़ैयाज़ अंसारी, शागिल जमाल, फहद खान, मोहम्मद हुसैन, शाहरुख़ खान, नूर मोहम्मद और सरफ़राज़ अहमद उपस्थित रहे।

​साथ ही तैय्यब, शाकिब, ज़कि, गुड्डू, आशिफ हुसैन, शफ़कत अबरार, अमित भाई, शुभम, आशीष, टिंकू शर्मा, सुहेब अहमद, जैद, आशुतोष, सरफ़राज़, सलामुद्दीन, राशिद अली, मोहम्मद शाकिब, सैफ (राजा), सुहैल माहिर, गुफरान अहमद, फैजान, सौरभ सिंह और फैज आलम ने भी सक्रिय योगदान दिया।

​रिपोर्ट: हयात हुसैन, संवाददाता

AKCLIVENEWS18

Exit mobile version