Site icon Akclivenews18

हौसलों की उड़ान: इंडियन रोटी बैंक ने 186 ज़रूरतमंदों तक पहुँचाया भोजन

मुगलसराय, चंदौली

“इंडियन रोटी बैंक का सपना, भूखा न सोये कोई अपना”— इसी संकल्प के साथ शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को इंडियन रोटी बैंक की मुगलसराय (चंदौली) टीम ने मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की। टीम के सदस्यों ने एकजुट होकर क्षेत्र के गरीब, बेसहारा और ज़रूरतमंद लोगों के लिए 186 भोजन के पैकेट तैयार किए और उनका वितरण किया।

​निस्वार्थ सेवा का संकल्प

​जिला कोऑर्डिनेटर शोएब खान और महिला कोऑर्डिनेटर शहला शाहाब के नेतृत्व में टीम ने उन इलाकों का दौरा किया जहाँ भोजन की अत्यधिक आवश्यकता थी। टीम ने मौके पर पहुँचकर न केवल भोजन उपलब्ध कराया, बल्कि लोगों को यह भरोसा भी दिलाया कि समाज उनके साथ खड़ा है।

​इस नेक कार्य के दौरान मुख्य रूप से शोएब, फरमान, शाहरुख़ और मोहम्मद हुसैन सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और वितरण व्यवस्था को संभाला।

​सहयोग की अपील

​संस्था के पदाधिकारियों ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का सहयोग ही हमारी असली हिम्मत और ताकत है। टीम आगे भी इसी तरह बिना किसी स्वार्थ के सेवा कार्य जारी रखेगी। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी इस मुहिम में जुड़ने और सहयोग करने की अपील की है।

​सेवा में समर्पित टीम सदस्य

​इस अभियान को सफल बनाने में डॉ. हाजी हुजैफा, डॉ. गुंजन गौरव, डॉ. अलिफ़ रज़ा, मोहसिन आज़म, फरमान अहमद, फ़ैयाज़ अंसारी, मोहम्मद हुसैन, शाहरुख़ खान, नूर मोहम्मद, सरफ़राज़ अहमद, तैय्यब, शाकिब, ज़कि, सोनू, गुड्डू, आशिफ हुसैन, शफ़कत अबरार, अमित, शुभम, आशीष, टिंकू शर्मा, सुहेब अहमद, जैद, आशुतोष, सरफ़राज़, सलामुद्दीन, राशिद अली, मोहम्मद शाकिब, आकाश सेठ, सैफ (राजा), असफाक, सुहैल माहिर, गुफरान अहमद, गुलफाम अहमद, फैज़ान, सौरभ सिंह और फैज़ आलम जैसे सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संवाददाता: हयात हुसैन AKCLIVENEWS18

Exit mobile version