मुगलसराय में बाबू जगजीवन राम जयंती मनाई गई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन
Akclivenews18
मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गल्ला मंडी स्थित कैंप कार्यालय पर देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती मनाई गई इस मौके पर कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा बाबू जगजीवन राम एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, दलित नेता और राजनेता थे जिन्हें प्यार से बाबूजी कहा जाता था, बिहार में जन्मे बाबूजी देश के पहले श्रम मंत्री के अलावा रेल मंत्री, संचार मंत्री, रक्षा मंत्री और उप प्रधानमंत्री रहे उन्होंने 40 साल तक संसद सदस्य रहकर कभी चुनाव न हारने का विश्व रिकॉर्ड बनाया, विश्व संविधान सभा के सदस्य भी रहे, 1936 में उन्हें बिहार विधान परिषद का सदस्य नामांकित कर दिया गया था, मुंबई में 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की तो जगजीवन राम जी वहीं थे, योजना के अनुसार उन्हें बिहार में आंदोलन को तेज करना था लेकिन 10 दिन बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर दिया गया, कई विभागों में मंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने विभिन्न जनहित के कल्याणकारी कार्यों में अपना विशेष योगदान दिया, पेंशन की योजना उन्हीं के द्वारा लागू की गई, उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव अविस्मरणीय रहेंगे, कार्यक्रम में सर्वश्री शाहिद तौसीफ, विजय गुप्ता, संजय जायसवाल, रमेश पांडेय, इम्तियाज अहमद,ऋषि दयाल, साबिर राईन, अनवर सादात, नेसार शाह, उमेश चौहान, मुन्नी सिंह, कन्हैया मोदनवाल, जितेंद्र गुप्ता, इकबाल अहमद, कुंदन गुप्ता, अजय माली, दीपक चौधरी, रब्बानी शाह, रामाश्रय रावत, रमेश यादव आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे