Site icon Akclivenews18

भाजपा कार्यालय में मारपीट की खबरें निराधार: जिलाध्यक्ष

ध्रुव कुमार सिंह बोले—सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाह, किसी के साथ नहीं हुई पिटाई

आजमगढ़, संवाददाता:

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कथित तौर पर रामचंद्र यादव की पिटाई के वायरल मामले को लेकर जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने अपना बयान जारी किया है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पार्टी कार्यालय में किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट की कोई घटना नहीं हुई है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया पर चलाई जा रही खबरें पूरी तरह भ्रामक और असत्य हैं, जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने इस तरह की अफवाह फैलाने वालों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थ और असंतोष के चलते इस प्रकार की गलत खबरें प्रसारित कर रहे हैं।

ध्रुव कुमार सिंह ने आगे कहा कि भाजपा कार्यालय में आने-जाने वाले लोगों को लेकर कोई विवाद नहीं है और माहौल पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला पूरी तरह बेबुनियाद है और जनता को ऐसी अफवाहों से बचने की अपील की।

Exit mobile version