Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ में विशेष स्वच्छता अभियान तेज, गांव-गांव चल रही सफाई मुहिम 

पंचायती राज विभाग के निर्देश पर मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान

आजमगढ़, संवाददाता:

जनपद में “हम सब ने ठाना है, स्वच्छ भारत बनाना है” के संकल्प के साथ विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों में संचालित हो रहा है।

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा गांवों में नालियों की सफाई, नालों की सफाई, घास की कटाई, झाड़ू लगाना तथा चुना का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि मच्छर जनित रोगों के बढ़ते प्रकोप पर नियंत्रण पाया जा सके।

इसी क्रम में मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 को विकासखंड पल्हनी के राजस्व ग्राम चकगोरया में ग्राम प्रधान की देखरेख में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गांव में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया गया।

इस मौके पर गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, महेंद्र शर्मा सहित अन्य सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान का उद्देश्य स्वच्छ ग्राम पंचायत और स्वच्छ जनपद का निर्माण करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करना है।

Exit mobile version