Site icon Akclivenews18

नर्सिंग छात्रों के लिए दीप प्रज्वलन व शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन

आजमगढ़। सदर क्षेत्र में स्थित सुप्रसिद्ध श्री दुर्गा जी नर्सिंग स्कूल में गुरुवार को नए बैच के विद्यार्थियों के लिए दीप प्रज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग सेवा त्याग, समर्पण और मानवता की सच्ची पहचान है। उन्होंने छात्रों को ईमानदारी व सेवा भाव के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्री लालजी यादव एवं प्राचार्य श्रीमती एकता साहनी द्वारा मां सरस्वती व फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

G.N.M. एवं A.N.M. के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने हाथों में जलते दीप लेकर शुद्धता, निष्ठा, ईमानदारी और करुणा के साथ मरीजों की सेवा करने की शपथ ली।

इस अवसर पर विद्यालय के उपप्राचार्य श्रीमती पूजा सिंह सहित संकाय सदस्य ज्योति सिंह, गार्जन उपाध्याय, रामकिशुन यादव, अंशु यादव, आशु यादव, अमरेश यादव, पूर्णिमा सिंह, नेहा चौहान, साधना यादव, पूनम कुमारी, मीरा कुमारी, पियूष कुमार, सुषमा यादव आदि उपस्थित रहे।

समारोह में गणेश वंदना, स्वागत गीत, अर्धशास्त्रीय नृत्य, पंजाबी व राजस्थानी लोकनृत्य, महाभारत एवं पद्मावत पर आधारित एकांकी प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।

कार्यक्रम में आए अतिथियों को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया।

Exit mobile version