Site icon Akclivenews18

आजमगढ़: स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का जनपद अधिवेशन व चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन, जनपद शाखा-आजमगढ़ द्वारा रविवार, 12 अप्रैल 2026 को सिंहासिनी वाटिका में जनपद स्तरीय अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन आर वर्मा व विशिष्ट अतिथि के तौर पर धनंजय तिवारी मौजूद रहे कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 10:00 बजे मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन आर वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

अधिवेशन के दौरान अतिथियों का स्वागत एवं माल्यार्पण किया गया, जिसके पश्चात संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

अपराह्न सत्र में जलपान के बाद दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई तथा निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। सायं 5:30 बजे नवगठित कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की भावी रणनीति पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नागेन्द्र लाल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अमित कुमार भारती, कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी चौहान एवं मंत्री शिव कुमार यादव की प्रमुख भूमिका रही।

इस अवसर पर मिथिलेश कुमार, राहुल सिंह, रामजीत त्रिपाठी, दिवाकर सरोज, मीरा देवी सहित कई स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (पुरुष) एवं महिला स्वास्थ्य कर्मी—गरिमा, माया, रेखा एवं कुसुमलता आदि उपस्थित रहीं।

एसोसिएशन द्वारा पूर्व में मुख्य चिकित्साधिकारी, आजमगढ़ को पत्र प्रेषित कर अधिवेशन/चुनाव हेतु अवकाश स्वीकृति का अनुरोध भी किया गया था, जिसके क्रम में जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की

अधिवेशन में संगठन को मजबूत करने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Exit mobile version