मुगलसराय (चंदौली): “मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है” इसी उद्देश्य को सार्थक करते हुए इंडियन रोटी बैंक, मुगलसराय टीम द्वारा शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों के बीच भोजन वितरण अभियान चलाया गया।
नि:स्वार्थ सेवा का संकल्प
संस्था के सदस्यों ने एकजुट होकर कुल 215 पैकेट ताजा और पौष्टिक भोजन तैयार किया। टीम ने मुगलसराय और चंदौली के उन इलाकों का दौरा किया जहाँ गरीब और असहाय लोग भोजन के लिए संघर्ष कर रहे थे। मौके पर पहुँचकर टीम के सदस्यों ने प्रत्यक्ष रूप से भोजन उपलब्ध कराया।
मुख्य समन्वयकों का संदेश
जिला कोऑर्डिनेटर शोएब खान और महिला कोऑर्डिनेटर शहला शाहाब ने संयुक्त रूप से कहा:
”इंडियन रोटी बैंक का सपना है कि हमारे क्षेत्र में कोई भी अपना भूखा न सोए। आप सभी का सहयोग ही हमारी असली हिम्मत और ताकत है। हम भविष्य में भी इसी नि:स्वार्थ भाव से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने का प्रयास जारी रखेंगे।”
सेवा कार्य में समर्पित टीम
इस नेक कार्य को सफल बनाने में मुख्य रूप से शोएब, फरमान, शाहरुख़, मोहम्मद फैसल और हयात हुसैन अंसारी मोहम्मद हुसैन ने सक्रिय भूमिका निभाई।
सहयोगी सदस्य:
इस अभियान को सफल बनाने में डॉ. हाजी हुजैफा, डॉ. गुंजन गौरव, डॉ. अलिफ़ रज़ा, मोहसिन आज़म, फरमान अहमद, फ़ैयाज़ अंसारी, मोहम्मद हुसैन, शाहरुख़ खान, नूर मोहम्मद, सरफ़राज़ अहमद, तैय्यब, शाकिब, ज़कि, सोनू, गुड्डू, आशिफ हुसैन, शफ़कत अबरार, अमित, शुभम, आशीष, टिंकू शर्मा, सुहेब अहमद, जैद, आशुतोष, सरफ़राज़, सलामुद्दीन, राशिद अली, मोहम्मद शाकिब, आकाश सेठ, सैफ (राजा), असफाक, सुहैल माहिर, गुफरान अहमद, गुलफाम अहमद, फैज़ान, सौरभ सिंह और फैज़ आलम सहित पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

