Site icon Akclivenews18

भव्य रूप से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, कांग्रेसजनों ने किया नमन

14 अप्रैल 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी, आजमगढ़ द्वारा भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं महान समाज सुधारक भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष एवं समाज के वंचित वर्गों को समान अधिकार दिलाने में उनके ऐतिहासिक योगदान को विस्तार से याद किया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि

“बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने देश को एक ऐसा संविधान दिया, जो हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। आज जरूरत है कि हम उनके विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में भाईचारा और समानता को मजबूत करें। कांग्रेस पार्टी सदैव बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।”

कार्यक्रम के उपरांत सभी कांग्रेसजन एकत्र होकर अंबेडकर पार्क पहुंचे, जहां बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में रियाजुल हसन, चंद्रपाल सिंह यादव, बेलाल बेग, तेज बहादुर यादव, मो. आमिर, हरिओम उपाध्याय, शीला भारती, शहजादे मिंटू, विवेक राय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

अंत में सभी ने बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

*जिला कांग्रेस कमेटी, आजमगढ़*

Exit mobile version