आजमगढ़ पब्लिक स्कूल का CBSE कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन: शत-प्रतिशत परिणाम, 21 विद्यार्थियों ने पाए 90%+, 7 ने 95%+ अंक किए हासिल।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में आजमगढ़ पब्लिक स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम हासिल किया है। विद्यालय परिवार इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता है।
इस वर्ष कुल 177 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें सभी छात्र सफल रहे। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। प्रमुख उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में —
– कृतिका यादव — 96.4%
– रिया शर्मा — 96.4%
– आफरा राशिद 95.6%
– अमृता यादव 95.6%
– सारा नफीस — 95.4%
– मरियम 94.6%
– शादान असीम — 94.6%
विद्यालय प्रबंधन ने इस शानदार परिणाम के लिए छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग को सफलता का प्रमुख आधार बताया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपल पंड्या ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट परिणाम के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। 21 बच्चों ने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त किया । 7 बच्चों ने अलग अलग सब्जेक्ट में 100% अंक प्राप्त किया।
विद्यालय परिवार सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

