Site icon Akclivenews18

आजमगढ़: सेंट्रल पब्लिक स्कूल का CBSE 10वीं परिणाम शानदार, 98% अंक के साथ मिर्जा इशान बने टॉपर

आजमगढ़। जनपद के जाफरपुर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल का CBSE कक्षा-10 सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।

विद्यालय के छात्र मिर्जा इशान ने 98% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं श्वेता जायसवाल ने 96% अंक के साथ द्वितीय, गौरव मौर्य ने 95.2% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अल्तमश तस्लीम (94.8%), राजकृष्ण यादवेंद्र (94.6%), आदित्य यादव (94.2%), देवेंद्र प्रताप सिंह (94%), तुषार गिरि (93.8%), निष्ठा सिंह (93.4%) और ध्रुव कुमार (93%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय में कुल 233 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 91 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। वहीं 254 छात्रों में से 60 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वालों की संख्या 135 रही, जबकि 25 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के संस्थापक जनाब अफजल अहमद खां, चेयरपर्सन ललनु खान, प्रबंधक निजाम अहमद खां एवं प्रधानाचार्य सुजीत रॉय सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों को इस शानदार परिणाम के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल है।

Exit mobile version