Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ के ग्राम पंचायत आहो पट्टी में चला विशेष स्वच्छता अभियान

आजमगढ़, 16 अप्रैल 2026:

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद आजमगढ़ में विशेष स्वच्छता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी सहित सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की जा रही है।

इसी क्रम में गुरुवार को ग्राम पंचायत आहो पट्टी में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के निर्देश पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। गांव में जाम पड़े नालों की पटिया हटाकर सफाई की गई, नालियों की गंदगी निकाली गई तथा पूरे क्षेत्र में झाड़ू लगाकर स्वच्छता सुनिश्चित की गई। साथ ही, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव भी किया गया।

अभियान के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि साफ-सफाई हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे कई संक्रामक रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की गई।

इस सफाई अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, अनिल मौर्य, उमेश यादव, रामाश्रय, सुरेश यादव, रामबचन, मोहम्मद असलम, श्री कृष्णा यादव, एहसान, रियाजुद्दीन, बृजेश चौहान, विनोद कुमार, कपूर यादव, इरशाद, विकास प्रजापति सहित करीब 20 सफाई कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

जनपद में चल रहे इस विशेष स्वच्छता अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की स्थिति में सुधार होने के साथ ही लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।

Exit mobile version