Site icon Akclivenews18

आजमगढ़: नेहरू हाल में विशेष स्वच्छता अभियान, सफाई कर्मियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

आजमगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में जनपद में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत नेहरू हाल, सिविल लाइन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम से पूर्व मीटिंग हॉल, प्रांगण एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई की गई। सफाई कर्मियों ने झाड़ू लगाकर कचरा हटाया और परिसर में उगी घास की कटाई भी की।

अभियान का उद्देश्य बढ़ते संक्रामक रोगों के प्रकोप को रोकना और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

इस दौरान सफाई अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, कमलेश कुमार, जागृति प्रसाद, जान मोहम्मद, असलम, एहसान, रियाजुद्दीन, रामबचन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनपद में इस तरह के अभियानों के माध्यम से स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version