Site icon Akclivenews18

छतवारा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, ग्रामीणों ने उठाया लाभ

आजमगढ़।

जनपद के छतवारा ग्राम पंचायत सचिवालय (बजरंग बली मंदिर) परिसर में मंगलवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया।

इस शिविर में न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डॉ. अविनाश श्रीवास्तव तथा जनरल फिजिशियन डॉ. वीरेंद्र कुमार यादव ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक सलाह और दवाएं प्रदान कीं। शिविर में सिरदर्द, चक्कर, सुन्नपन, मांसपेशियों में दर्द, हाथ-पैरों में कंपन जैसी समस्याओं का विशेष रूप से इलाज किया गया।

कार्यक्रम में गांव के प्रधान रामसिंगार यादव एवं जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दीपक यादव की सक्रिय भागीदारी रही। दोनों ने शिविर का निरीक्षण कर ग्रामीणों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

Exit mobile version