मुगलसराय, चंदौली।
लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा अल्तमश बानो ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अल्तमश ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए न केवल हाईस्कूल बल्कि इंटरमीडिएट में भी शानदार सफलता हासिल की है।
शानदार शैक्षणिक रिकॉर्ड
अल्तमश बानो ने अपनी शिक्षा के सफर में निरंतर श्रेष्ठता बनाए रखी है:
कक्षा 10वीं: 92% अंकों के साथ उत्तीर्ण।
कक्षा 12वीं (गणित): 84% अंकों के साथ सफलता प्राप्त की।
खुशी का माहौल और सम्मान
अल्तमश की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही वार्ड नंबर 14, परशुरामपुर सिकटिया स्थित उनके निवास पर जश्न का माहौल बन गया। उनके पिता जैनुल हक उर्फ गुल्लु,और माता जोहरा जरीन अपनी बेटी की कामयाबी पर फूले नहीं समा रहे हैं।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उनके आवास पर पहुंचकर बेटी का उत्साहवर्धन किया। रामाश्रय पाल, रजत वर्मा,पूर्व सभासद प्रत्याशी इकबाल खान (BDC,प्रत्याशी तारनपुर छेत्र से )और राजू अली ने मौके पर पहुंचकर अल्तमश बानो को फूलों की माला पहनाई और मिठाई खिलाकर पूरे परिवार को मुबारकबाद दी। उपस्थित लोगों ने अल्तमश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे अन्य बालिकाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बताया।
संवाददाता हयात हुसैन

