Site icon Akclivenews18

विश्व मलेरिया दिवस पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, ग्राम आहोपट्टी में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

आजमगढ़। हर वर्ष 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना है। इस दिन लोगों को इसके खतरे, बचाव और इलाज के बारे में जानकारी दी जाती है।

इसी क्रम में जनपद आजमगढ़ में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की जा रही है और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत आहोपट्टी में 25 अप्रैल 2026 को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान की देखरेख में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नालियों की सफाई, कचरा हटाना, झाड़ू लगाना और दवा का छिड़काव किया गया, ताकि मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाव किया जा सके।

अभियान के दौरान लोगों को यह संदेश दिया गया कि वे अपने आसपास साफ-सफाई रखें, पानी जमा न होने दें और मच्छरों के पनपने से बचाव करें। साथ ही, लोगों से अपील की गई कि बाजार जाते समय कपड़े का झोला इस्तेमाल करें और पॉलीथिन का प्रयोग न करें।

इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सेक्टर प्रभारी बृजेश यादव, वीरेंद्र चौहान, उमेश यादव, राजबहादुर चौधरी, अरविंद कुमार, बृजेश चौहान, मूलचंद चौहान, मिंटू, भगवान मौर्य, सुरेश यादव, जितेंद्र कुमार, अब्दुल, सत्येंद्र, सिरमोद, विनोद राम, महेंद्र कुमार शर्मा, दिलदार, श्रीराम, राम कुमार सहित लगभग 30 सफाई कर्मियों ने भाग लेकर गांव को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और संचारी रोगों की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा।

Exit mobile version