Site icon Akclivenews18

बोर्ड परीक्षा में चमकी मुगलसराय की बेटी: मस्तान अहमद सर ने अल्तमश बानो को किया सम्मानित

मुगलसराय, चंदौली।

‘Learn 4 Trading’ के शिक्षक मस्तान अहमद सर ने वार्ड नंबर 14, परशुरामपुर सिकटिया पहुँचकर मेधावी छात्रा अल्तमश बानो का सम्मान किया। लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा अल्तमश ने बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

​मस्तान अहमद सर ने छात्रा को फूलों का हार पहनाया और एक विशेष उपहार भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने छात्रा के माता-पिता को मुबारकबाद देते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की असली कुंजी है। स्टॉक मार्केट के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर और मस्तान सर ने अल्तमश की इस उपलब्धि को पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

​शिक्षा के क्षेत्र में गाड़ा झंडा

​अल्तमश बानो ने अपनी मेहनत से बेहतरीन अंक अर्जित किए हैं:

​हाईस्कूल: 92% अंक

​इंटरमीडिएट (गणित): 84% अंक

​बधाई देने वालों का लगा तांता

​बेटी की इस कामयाबी पर पिता जैनुल हक उर्फ गुल्लु और माता जोहरा जरीन को बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान इकबाल खान (BDC प्रत्याशी, तारनपुर) और सुभास यादव ने भी उपस्थित होकर छात्रा को मिठाई खिलाई और खुशी व्यक्त की।

​संवाददाता: हयात हुसैन

AKCLIVENEWS18

Exit mobile version