आज़मगढ़ | संवाददाता
आज़मगढ़ के जीडी ग्लोबल स्कूल के पास स्थित हीना मेकओवर सलून की संचालिका हीना ने युवाओं के लिए एक विशेष ब्यूटी एवं स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम की शुरुआत की है। करीब 10 वर्षों से इस क्षेत्र में कार्यरत हीना ने बताया कि उन्हें हाल ही में एक गारमेंट/स्किल डेवलपमेंट से जुड़ा फॉर्म मिला, जिसके माध्यम से बच्चों को ट्रेनिंग देने का अवसर प्राप्त हुआ।
उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत आज सभी इच्छुक बच्चों को एकत्रित कर ट्रेनिंग की रूपरेखा समझाई गई। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य युवाओं को केवल प्रोडक्ट यूज़ करना ही नहीं, बल्कि स्किन, हेयर, नेल्स और बॉडी केयर का गहन ज्ञान देना है।
हीना ने कहा कि, “अक्सर बिना सही जानकारी के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से स्किन संबंधी समस्याएं हो जाती हैं। इसलिए हम पहले बेसिक नॉलेज देंगे और उसके बाद एडवांस तकनीकों की ट्रेनिंग देंगे, ताकि छात्र सही तरीके से काम कर सकें।”
उन्होंने आगे बताया कि आज के समय में कई युवा यूट्यूब के माध्यम से सीखते हैं, लेकिन उन्हें उचित प्रैक्टिकल और क्लासरूम ट्रेनिंग नहीं मिल पाती। ऐसे में यह कोर्स बच्चों को डेली क्लास, थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के साथ A to Z ट्रेनिंग देगा।
हीना ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अपने वास्तविक अनुभव और काम के आधार पर ही बच्चों को सिखाना चाहती हैं, ताकि उन्हें ग्राउंड लेवल की सही जानकारी मिल सके।
साथ ही उन्होंने बताया कि उनके सलून में आने वाले ग्राहकों, खासकर दुल्हनों (ब्राइड्स), को भी स्किन केयर से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाती है, ताकि वे आगे भी अपनी त्वचा की सही देखभाल कर सकें।

