Site icon Akclivenews18

विद्यालय बना जंग का अखाड़ा: शिक्षकों की भिड़ंत, वीडियो वायरल

गोंडा जनपद के नवाबगंज क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय नगवा में शिक्षकों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय परिसर में ही शिक्षकों के बीच मारपीट हुई, जिससे विद्यालय की गरिमा पर सवाल खड़े हो गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सहायक अध्यापक मोहम्मद रशीद अंसारी ने आरोप लगाया है कि 24 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 7 बजे उनके साथ विद्यालय में मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि इसी विद्यालय में कार्यरत आराधना दुबे तथा उनके पति (जो अन्य विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं) पर जानलेवा हमला करने और कपड़े फाड़ने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पीड़ित के अनुसार, घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया गया। साथ ही, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

रशीद अंसारी का कहना है कि इस घटना के बाद वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उन्होंने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

नोट: वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामला जांच के अधीन है।

Exit mobile version