डीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के कटारिया तिराहा के आगे बरगद के पेड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर की चपेट में आने से लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणो ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहॅुची अलीनगर पुलिस ने ग्रामीणो को समझा बुझा कर मामला शान्त कराया और डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
बताते चले कि सोमवार को सुबह कुंडलिया गांव निवासी भोला नाथ मौर्य प्रतिदिन की तरह कटारिया स्थित साड़ी कारखाने जा रहे थे कि तेज रफ्तार में आ रही टेªलर की चपेट में आये जिनकी मौके पर मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नो-एंट्री के समय में भी भारी वाहनों की आवाजाही जारी थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने जानकारी दी कि पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पीड़ित परिवार से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतक भोला नाथ मौर्य के परिवार में पत्नी और चार बेटे हैं। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार के भरण-पोषण के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। दुर्घटना करने वाले ट्रेलर का नंबर आरजे 52 जीए 4585 बताया गया है। चालक मौके से फरार हो गया। ग्राम प्रधान ने यह भी आरोप लगाया कि इलाके में श्नो एंट्रीश् का नियम लागू होने के बावजूद भारी वाहन बेरोकटोक गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की अपील की है।

