आजमगढ़। जिला ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में ‘खेलों की शक्ति, आजमगढ़ की प्रगति’ थीम पर आयोजित प्रथम ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवाल 2026 के अंतर्गत बुधवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में चड़ई और मोजरापुर के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला।
बालक वर्ग में शानदार मुकाबले
बालक वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया—
25 किग्रा: आर्यन (चड़ई)
32 किग्रा: सोनू (बौरहवा बाबा)
35 किग्रा: अभय प्रताप (चड़ई)
38 किग्रा: कुणाल (चड़ई)
41 किग्रा: साहिल (मोजरापुर)
इसी क्रम में
45 किग्रा: प्रियांशु गौड़ (मोजरापुर)
50 किग्रा: अंकित (मोजरापुर)
55 किग्रा: विपिन यादव (चड़ई)
60 किग्रा: देवेश कुमार यादव (नीबी)
65 किग्रा: सौरभ यादव (नीबी)
71 किग्रा: शिवम यादव (चड़ई)
बालिका वर्ग में भी दिखा उत्साह
बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया
25 किग्रा: वर्षा यादव (असाधर पट्टी)
40 किग्रा: कंचन (स्टेडियम)
42 किग्रा: अनुष्का (भगत सिंह खेल अकादमी)
50 किग्रा: अनुपम (स्टेडियम) — विजेता
अतिथियों की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी अजय यादव रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रेस क्लब अध्यक्ष एस.के. सत्येन, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष विजय शंकर यादव, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव एवं ओलंपिक संघ के सचिव अजेंद्र राय मौजूद रहे।
खिलाड़ियों के भविष्य के लिए अहम मंच
सचिव अजेंद्र राय ने कहा कि ऐसे आयोजन बाल पहलवानों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में सत्यवान यादव, रामवृक्ष यादव, इंद्रेश यादव, गोविंद यादव, अमरजीत यादव एवं रागिनी यादव शामिल रहे।
संयोजक ने जताया आभार
कार्यक्रम के अंत में संयोजक दिनेश कुमार सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उभरते पहलवानों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रेरणादायी मंच बन रहा है।

