मऊ के सराय लखंसी क्षेत्र का मामला, हिस्सेदारी न देने और धमकी देने का आरोप
मऊ जनपद के सराय लखंसी थाना क्षेत्र से पैतृक संपत्ति विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित संजय कुमार सिंह ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि परिवार के कुछ सदस्यों द्वारा उन्हें पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं दिया जा रहा है।
तहरीर में यह भी आरोप है कि वर्ष 2017 में उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद भी उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं और समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पैतृक संपत्ति में उनका हिस्सा दिलाने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

