Site icon Akclivenews18

अटेवा ने तमसा तट पर रोपे पौधे, ‘हर रविवार एक वृक्ष ओपीयस के नाम’ अभियान को दी गति

आजमगढ़। पुरानी पेंशन योजना की बहाली के संकल्प को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए ‘अटेवा पेंशन बचाओ मंच आजमगढ़’ के तत्वावधान में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया के नेतृत्व में रविवार को तमसा नदी के तट पर स्थित पंचफोड़वा मंदिर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के द्धारा “हर रविवार एक वृक्ष पुरानी पेंशन बहाली के नाम” अभियान के तहत पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने तमसा नदी के तट स्थित पवित्र शिवमंदिर पर जामुन के पौधे रोपे।

इस अवसर पर पहुंचे अटेवा के सोशल मीडिया प्रभारी नवल किशोर ने बताया कि जिस तरह एक नन्हा पौधा भविष्य में फल और छाया देकर सुरक्षा प्रदान करता है,उसी तरह पुरानी पेंशन अर्धसैनिक बलों के जवानों, शिक्षकों,कर्मचारियों,अधिकारियों के बुढ़ापे का एकमात्र सहारा है। सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बंद करना करोड़ों कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। जब तक पेंशन का अधिकार वापस नहीं मिल जाता,अटेवा का इस तरह के रचनात्मक संघर्ष और जन-जागरण अभियान जारी रहेगा।

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि आज तमसा नदी के पावन तट पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सभी कर्मचारियों ने प्रण किया कि हम सब पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ-साथ अपनी बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को भी बुलंद करते रहेंगे।

कार्यालय सहायक सुनील सिंह ने बताया कि यह अभियान से न केवल प्रकृति को हरा-भरा बनाएगा,अभय चौहान ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष पेंशन पुरुष विजय कुमार बंधु जी के नेतृत्व में वृक्षारोपण के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते रहेंगे। बल्कि समाज को कर्मचारियों के हक के प्रति जागरूक भी करेगा।

कार्यक्रम में आज के सीपी यादव नवल किशोर गुलाब चौरसिया सुनील सिंह अभय चौहान

पुनीत यादव आशीष कुमार महेंद्र कुमार शर्मा शैलेश कुमार राम भवन आदि लोग मौजूद रहे तमाशा घाट पचपेड़वा घाट जनपद आजमगढ़ सहित अनेकों सफाई कर्मी,ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version