Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ में फसल बीमा योजना के तहत किसानों को चेक वितरित

भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह बोले—प्राकृतिक आपदाओं से राहत का सशक्त माध्यम

आजमगढ़ | दिनांक:

विकास भवन सभागार, आजमगढ़ में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 10 कृषकों को फसल क्षतिपूर्ति के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को योजना के प्रति जागरूक करना और इसके लाभों की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार सिंह ने किसानों को चेक प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी योजना है, जो प्राकृतिक आपदाओं जैसे अतिवृष्टि, सूखा और ओलावृष्टि से होने वाले नुकसान की भरपाई करने में मदद करती है।

उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि वे अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा अवश्य कराएं, ताकि प्रतिकूल मौसम में होने वाले नुकसान की भरपाई सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक श्री आशीष कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी श्री हरिराज सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्री हिमाचल सोनकर एवं एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के जिला प्रबंधक सोहित यादव सहित कई किसान उपस्थित रहे।

Exit mobile version