Site icon Akclivenews18

हाई टेंशन तार पर चढ़ी 20 वर्षीय युवती, पुलिस की सूझबूझ से बची जान

सिधारी क्षेत्र के बेलनाडीह की घटना, महिला को सुरक्षित उतारकर अस्पताल भेजा गया

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के बेलनाडीह इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब करीबg 20 वर्षीय एक युवती हाई टेंशन बिजली के तार पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और सूझबूझ व तत्परता दिखाते हुए युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान मिसबा नाम से हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिधारी थाना की सब-इंस्पेक्टर पूनम और सब-इंस्पेक्टर जावेद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद दोनों अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

इसके बाद बिना देर किए पुलिस टीम ने युवती को उपचार के लिए महिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस अधिकारियों के इस त्वरित और साहसिक प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। वहीं, घटना के पीछे के कारणों की जांच भी की जा रही है।

Exit mobile version