Site icon Akclivenews18

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर एवं उसमें संचालित विभिन्न कार्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण।

कलेक्ट्रेट परिसर की साफ सफाई,अभिलेखों के रखरखाव एवं समय से कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

आज जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने कलेक्ट्रेट परिसर एवं उसमें संचालित विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित भूतल एवं प्रथम तल स्थित विभिन्न न्यायालयो सहित भूलेख अनुभाग, शस्त्र अनुभाग, संग्रह अनुभाग, नजारत अनुभाग,संयुक्त कार्यालय ई डिस्ट्रिक्ट सेल, आपदा अनुभाग के अलावा अन्य सभी विभागों के कार्यालयो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहरी इलाकों के साथ ही साथ उसमें स्थित कार्यालयों की भी विशेष साफ-सफाई, अभिलेखों के बेहतर रख रखाव, कर्मचारियों की समय से उपस्थित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में आने वाले शिकायतकर्ताओं की शिकायतो एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को पारदर्शी, संवेदनशील एवं सुगम प्रशासन उपलब्ध कराना सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दायित्व है। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में पेयजल, साफ सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक सुधारात्मक करवाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट आने वाले आम लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी श्री सत्यप्रिय सिंह, अपर उप जिलाधिकारी श्री दीपक सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version