आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई एवं जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार को राजस्व ग्राम चकगोरया में ग्राम प्रधान की देखरेख में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नालों एवं नालियों की सफाई, झाड़ू लगाकर कचरा हटाने तथा दवा का छिड़काव किया गया। ग्रामीणों को डेंगू एवं मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक भी किया गया।
अभियान में मौजूद कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने कहा कि “स्वच्छता ही जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसे हम सभी को अपनाना चाहिए।” उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और जलभराव न होने देने की अपील की, ताकि संक्रामक रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके।
कार्यक्रम में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, महेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह अभियान विकासखंड पल्हनी के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में लगातार चलाया जा रहा है।

